छुट्टे नहीं हैं, बस से नीचे उतरो : बंगलूरू में भेष बदले मंत्री को नहीं पहचान पाया कंडक्टर, अब भुगत रहे अंजाम!

बंगलूरू की सड़कों पर शनिवार की रात एक गजब का ड्रामा हो गया। शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली बीएमटीसी बसों में आम लोग रोज जिस नरक को झेलते हैं, उसे खुद राज्य के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने अपनी आंखों से देखा। मंत्री जी कोई गाड़ियों के काफिले या सुरक्षाकर्मियों के साथ नहीं निकले थे। वे चेहरे पर मास्क लगाकर, आम सवारी बनकर चुपचाप एक के बाद एक 10 बसों में चढ़ गए। रात के सन्नाटे में दो घंटे तक चले इस 'रियलिटी चेक' ने सरकारी दावों की हवा निकाल कर रख दी। जब खुद मंत्री जी के साथ बदसलूकी हो गई, तो विभाग में हड़कंप मचना ही था। ऑन द स्पॉट एक्शन हुआ और लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिर गई। क्या मुसाफिरों को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं बस कर्मचारी मंत्री बायराथी सुरेश हेब्बाल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली एक बस में सवार हुए। उन्होंने जेब से 100 रुपये का नोट निकाला और कंडक्टर से दो टिकट मांगे। इस पर कंडक्टर ने जो किया, वह बंगलूरू के बस यात्रियों की रोज की कहानी है। कंडक्टर ने अपना बैग हिलाया और अकड़ कर बोला, 'छुट्टे पैसे नहीं हैं। अगर छुट्टे पैसे नहीं हैं, तो बस से नीचे उतर जाओ।' कंडक्टर को अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वह धौंस दिखा रहा है, वही उसका सबसे बड़ा बॉस है। क्या सवारी को देखकर बस भगा ले जाना जायज है मंत्री बायराथी सुरेश की इस गुप्त यात्रा के दौरान सिस्टम की पोल खोलने वाली ये पांच बड़ी बातें सामने आईं:- दो घंटे का सीक्रेट मिशन: मंत्री जी शनिवार रात 7:10 से 9:10 बजे के बीच बिना किसी को बताए सड़कों पर घूमते रहे। ऑटो से भी की रेकी: बस के अलावा जमीनी हकीकत देखने के लिए मंत्री जी ने बेल्लारी रोड से हेब्बाल तक ऑटो की सवारी भी की। रूट्स जहां खुली पोल: उन्होंने जयमहल, आर.टी. नगर, मान्यता टेक पार्क और हेन्नूर समेत कई इलाकों के रूट्स का दौरा किया। हाथ देते रह गए, रुकी नहीं बस: फन वर्ल्ड स्टॉप पर एक यात्री हाथ देकर बस (KA-57 F-3372) को रोकने की भीख मांगता रहा, लेकिन ड्राइवर ने बस नहीं रोकी। ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड: ठीक पीछे वाली बस में बैठे मंत्री ने यह लाइव तमाशा देखा और ड्राइवर मुश्ताक व कंडक्टर दयानंद को सस्पेंड करवा दिया। यह भी पढ़ें:'जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट':महिला ने डिलीवरी एजेंट पर लगाए आरोप; क्या है पूरा मामला क्या इस झटके से सुधरेंगे बीएमटीसी के हालात इस औचक निरीक्षण के बाद बीएमटीसी महकमे में ऊपर से नीचे तक सब कांप रहे हैं। बंगलूरू के लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि सरकारी बसें स्टॉप पर रुकती नहीं हैं और स्टाफ का बर्ताव गुंडों जैसा होता है। अब जब खुद मंत्री बायराथी सुरेश ने आईना देख लिया है, तो उम्मीद है कि बाकी स्टाफ भी सीधे रास्ते पर आएगा। विभाग ने सख्त आदेश दिए हैं कि जनता से बदतमीजी अब बर्दाश्त नहीं होगी।

#IndiaNews #National #ByrathiSureshIncognito #BmtcBusBengaluru #KarnatakaTransportMinister #SurpriseBusInspection #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 12:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




छुट्टे नहीं हैं, बस से नीचे उतरो : बंगलूरू में भेष बदले मंत्री को नहीं पहचान पाया कंडक्टर, अब भुगत रहे अंजाम! #IndiaNews #National #ByrathiSureshIncognito #BmtcBusBengaluru #KarnatakaTransportMinister #SurpriseBusInspection #VaranasiLiveNews