कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल: सिद्धारमैया से छिना योजना और सांख्यिकी विभाग, के वेंकटेश को मिला प्रभार

कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में एक छोटा फेरबदल किया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से योजना और सांख्यिकी विभाग का प्रभार हटाकर इसे कैबिनेट मंत्री के. वेंकटेश को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास अब भी कई अहम विभाग बने रहेंगे। इनमें वित्त, कैबिनेट मामलों का विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग (डीपीएआर), खुफिया विभाग, सूचना, युवा सेवाएं, खेल, अनुसूचित जनजाति कल्याण और सहकारिता (कृषि विपणन को छोड़कर) शामिल हैं। इसके अलावा, उनके पास अन्य ऐसे सभी विभाग भी बने रहेंगे, जिनका आवंटन नहीं किया गया है। वेंकटेश को अतिरिक्त जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री वेंकटेश वर्तमान में पशुपालन और रेशम विभाग संभाल रहे हैं। उनको अब अतिरिक्त रूप से योजना और सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकारी अधिसूचना जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यह संशोधन भारत के संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत मुख्यमंत्री की सलाह पर किया गया है। इसे 24 मई 2026 की तारीख में जारी किया गया और 25 मई 2026 को कर्नाटक गजट के विशेष अंक में प्रकाशित किया गया। यह फेरबदल सिद्धारमैया सरकार के भीतर एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसके तहत योजना और सांख्यिकी विभाग की अहम जिम्मेदारी अब वेंकटेश को दी गई है। ये भी पढ़ें: बच्ची की हत्या का मामला: पुलिस की संवेदनहीनता से लोगों में नाराजगी, ठहाके लगाते दिखे पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे सिद्धारमैया इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के लिए बुलाया गया है। लेकिन उन्हें बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है। शिवकुमार ने क्या प्रतिक्रिया दी सिद्धारमैया ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय से बैठक की सूचना मिली है। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस बैठक में शामिल होने की संभावना कम है। शिवकुमार ने कहा कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वह दिल्ली जाएंगे।

#IndiaNews #National #Karnataka #Siddaramiah #KarnatakaCabinet #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल: सिद्धारमैया से छिना योजना और सांख्यिकी विभाग, के वेंकटेश को मिला प्रभार #IndiaNews #National #Karnataka #Siddaramiah #KarnatakaCabinet #VaranasiLiveNews