Delhi News: कराटे खिलाड़ी नवीन ने 70 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण
पूर्वी दिल्ली। निर्माण विहार निवासी कराटे खिलाड़ी नवीन ने पिछले 12 वर्षों से शितो-रियू कराटे में कड़ा प्रशिक्षण लेकर अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाई है। वह नोएडा स्थित स्पोर्ट्स अकादमी में कोच मनीष सिंह के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। नवीन ने हाल ही में ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डेन की प्रतिष्ठित उपाधि हासिल की है। उन्होंने 70 किलोग्राम वर्ग में इंटरनेशनल इंडिपेंडेंस टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा इंडिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की। नवीन का कहना है कि उनका सपना भविष्य में और भी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलकर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। संवाद
#KaratePlayerNaveenWonGoldInThe70KgCategory #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 19:59 IST
Delhi News: कराटे खिलाड़ी नवीन ने 70 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण #KaratePlayerNaveenWonGoldInThe70KgCategory #VaranasiLiveNews
