कानपुर: ई-ऑटो में शिक्षक से लूटपाट, मोबाइल और नकदी छीनी, यूपीआई से 43.6 हजार कराए ट्रांसफर, हाईवे किनारे फेंका

कानपुर में नौबस्ता चौराहे से भौंती जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे शिक्षक हरविंद कुमार को ऑटो सवारों ने पीटकर लूटने के बाद चलते ऑटो से फेंक दिया। घटना में पीड़ित बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में उपचार कराने के बाद उन्होंने हनुमंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानपुर देहात, अकबरपुर के गोपाल विहार 18 बीघा सोसाइटी निवासी हरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वह गोंडा में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात हैं। बीती नौ अक्तूबर को पितृ विसर्जन के लिए अवकाश लेकर घर लौट रहे थे। रात करीब 9:40 बजे नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने के लिए ई-ऑटो में बैठे। ऑटो में पहले से 3-4 लोग सवार थे।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 11:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: ई-ऑटो में शिक्षक से लूटपाट, मोबाइल और नकदी छीनी, यूपीआई से 43.6 हजार कराए ट्रांसफर, हाईवे किनारे फेंका #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews