नाले का स्लैब ढहा: कीचड़ से सने कपड़े, दहशत से कांपते रहे हाथ; 20 परीक्षार्थी और अभिभावक गंदे पानी में गिरे
कानपुर के मकरावटगंज ढाल पर रविवार की सुबह सीसामऊ नाले के स्लैब का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में स्लैब पर खड़े बीएड प्रवेश परीक्षा के 20 परीक्षार्थी और अभिभावक नाले के गंदे पानी में गिर गए। परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नाले से बाहर निकाला गया। हादसे में एक अभिभावक को गंभीर चोट लगी है। एक अभ्यर्थी का दांत टूट गया और 10 परीक्षार्थियों के हाथ-पैर में हल्की चोट लगी है। वार्ड-15 मकरावटगंज स्थित प्रो. एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज में पहली पाली की बीएड की प्रवेश परीक्षा देने परीक्षार्थी पहुंचे थे। परीक्षार्थियों ने बताया कि कॉलेज की ओर से कहा गया कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी दें। पहले से नहीं बताया गया था कि आधार कार्ड की फोटोकॉपी चाहिए। परीक्षा में देरी न हो जाए, इसलिए परीक्षार्थी ओर उनके अभिभावक फोटोकॉपी की दुकान खोजने लगे। मकरावटगंज ढाल पर नगर निगम मार्केट में फोटोकॉपी की दुकान पर दुकानदार का मोबाइल नंबर लिखा था। कुछ परीक्षार्थियों ने फोन किया तो दुकानदार आ गया। दुकान खुलते ही छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुकान के बाहर नाला है।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
नाले का स्लैब ढहा: कीचड़ से सने कपड़े, दहशत से कांपते रहे हाथ; 20 परीक्षार्थी और अभिभावक गंदे पानी में गिरे #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
