प्रणवपत अपहरण कांड: करोड़ों की संपत्ति हड़पने में नामी बिल्डर का नाम, अनूप-सुयश थे गुर्गे, CDR से अहम खुलासा

कानपुर शहर के करोड़पति कारोबारी प्रणवपत सिंघानिया की 140 करोड़ की संपत्ति हथियाने के मामले में शहर के नामी बिल्डर की भूमिका संदिग्ध मिली है। पुलिस की जांच में पता चला कि उसी की शह पर कारोबारी प्रणवपत को बंधक बनाकर पूरा खेल रचा गया। फजलगंज स्थित जेके कॉटन की जिस जमीन की छह करोड़ रुपये में रजिस्ट्री कराई गई। उसपर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनाने की तैयारी थी। हालांकि, कारोबारी की मां अंबिका के विरोध पर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। पुलिस अब उसे बिल्डर को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। प्रणवपत को होटल में रखकर बंधक बनाने के लिए जिस अनूप और सुयश ने अपने नाम पर कमरे बुक किए वो इसी बिल्डर के गुर्गे हैं। सीडीआर में इस बात की पुष्टि हुई है। उधर मामले में जेल गए मेडिकल स्टोर संचालक रमित मिश्रा उर्फ श्री राम की बहन पूर्णिमा ने पुलिस आयुक्त को तहरीर दी है।

#CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurHotelRegenta #KanpurKidnappingCase #PranavpatSinghaniaCase #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 08:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रणवपत अपहरण कांड: करोड़ों की संपत्ति हड़पने में नामी बिल्डर का नाम, अनूप-सुयश थे गुर्गे, CDR से अहम खुलासा #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurHotelRegenta #KanpurKidnappingCase #PranavpatSinghaniaCase #VaranasiLiveNews