Kanpur: चलती पूर्वा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, RPF दरोगा की फुर्ती से टला हादसा

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक उपनिरीक्षक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। चलती पूर्वा एक्सप्रेस से उतरने के प्रयास में यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा, लेकिन मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मी ने कुछ ही सेकेंड में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12382 पूर्वा एक्सप्रेस सोमवार रात प्लेटफॉर्म संख्या-पंाच पर पहुंची थी। इसी दौरान एक यात्री ने ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले उतरने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। गिरने के बावजूद यात्री ने ट्रेन के दरवाजे का हैंडल पकड़ रखा था, जबकि ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ उपनिरीक्षक अनिल कुमार गौतम की नजर जैसे ही यात्री पर पड़ी।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurCentralStation #PoorvaExpress #RailwaySecurity #KanpurRailwayAdministration #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: चलती पूर्वा एक्सप्रेस से गिरा यात्री, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, RPF दरोगा की फुर्ती से टला हादसा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurCentralStation #PoorvaExpress #RailwaySecurity #KanpurRailwayAdministration #VaranasiLiveNews