कानपुर हत्याकांड: पुलिस का नहीं रहा डर , सीने में चाकू घोंपकर कत्ल, 20 मिनट तड़पता रहा हर्षित, एक हिरासत में
कानपुर में हर्षित की बीच सड़क पर हत्या करने वाले हमलावरों के दुस्साहस से इलाके में दहशत है। वारदात के घंटों बाद भी लोग पुलिस के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। कोई छज्जे से तो कोई दरवाजे की आड़ से पुलिस अधिकारियों की गतिविधियां देख रहा था। लोगों का कहना था कि हमलावरों के मन में चौकी पुलिस का कोई खौफ नहीं था। दबी जुबान में लोगों ने कहा कि आज हर्षित मारा गया है। कल किसी और की हत्या हो सकती है। अब थाना-चौकी पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। हर्षित जान बचाने के लिए बीच सड़क पर चीखता और संघर्ष करता रहा, लेकिन चौकी के दरोगा और सिपाही कहां थे, कोई कुछ नहीं कर पाया। इलाकाई लोगों के मुताबिक, काफी समय बाद क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात हुई है, लेकिन इसे भूलने में वर्षोंलग जाएंगे। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी पेशेवर अपराधी हैं।
#CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMurderCase #KanpurHomicide #FazalganjPoliceStation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 08:57 IST
कानपुर हत्याकांड: पुलिस का नहीं रहा डर , सीने में चाकू घोंपकर कत्ल, 20 मिनट तड़पता रहा हर्षित, एक हिरासत में #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMurderCase #KanpurHomicide #FazalganjPoliceStation #VaranasiLiveNews
