Kanpur: निजीकरण के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों का बिगुल, 14 मई को मोतीझील में आमसभा
निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को जोन-5 गोविंद नगर कार्यालय में हुई विशाल बैठक में आक्रोशित कर्मचारियों ने हुंकार भरी। कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि नगर निगम प्रशासन ने ई-टेंडरिंग के जरिए सेवा प्रदाता कंपनियों को काम सौंपने का फैसला वापस नहीं लिया, तो शहर की सफाई और अन्य व्यवस्थाएं ठप कर दी जाएंगी। विरोध का शेड्यूल: 11 मई से काला फीता, 14 को आमसभा बैठक में तय रणनीति के अनुसार, कर्मचारी 11 मई से 13 मई तक अपने बाजुओं पर काली पट्टी (काला फीता) बांधकर काम करेंगे और प्रशासन के प्रति अपना विरोध दर्ज कराएंगे। आंदोलन का मुख्य पड़ाव 14 मई को होगा, जब मोतीझील में एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें शहर भर के सैंकड़ों कर्मचारी जुटेंगे और बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे।
#CityStates #Kanpur #KanpurMunicipalWorkersProtest #KanpurPrivatizationProtest #MotijheelEmployeeRally #MunicipalCorporationEmployeesStrike #OutsourcingWorkersProtestKanpur #BlackBadgeProtestKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 16:43 IST
Kanpur: निजीकरण के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों का बिगुल, 14 मई को मोतीझील में आमसभा #CityStates #Kanpur #KanpurMunicipalWorkersProtest #KanpurPrivatizationProtest #MotijheelEmployeeRally #MunicipalCorporationEmployeesStrike #OutsourcingWorkersProtestKanpur #BlackBadgeProtestKanpur #VaranasiLiveNews
