दवा कारोबारी हत्याकांड: रिमांड में खुला सुब्रत का खूनी खेल, किलर बोला- भइया ने ही पापा की हत्या करने को कहा था
कानपुर मे करीब 18 दिन से चर्चा में रहे दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में बुधवार रात चौंकाने वाला मोड़ आया। पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान देर रात सुपारी किलर विशाल और कारोबारी के बेटे सुब्रत का जब आमना-सामना कराया गया,तो विशाल बोल पड़ा कि भइया (सुब्रत) ने ही पापा की हत्या करने के लिए कहा था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि सुब्रत के खिलाफ डिजिटल और परिस्थितीजन्य साक्ष्य हैं। हालांकि सुब्रत ने अभी हत्या नहीं स्वीकारी है। रिमांड गुरुवार 12 बजे तक की है, इस दौरान पुलिस अभी और काम करेगी। फिलहाल लिखापढ़ी कर सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पांच सितंबर की रात विनीत की उनके इंद्रानगर स्थित फ्लैट पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VineetMinochaMurderCaseKanpur #SubratMinochaArrestedKanpur #IndranagarKanpurCrimeNews #KanpurPoliceCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 24, 2026, 05:04 IST
दवा कारोबारी हत्याकांड: रिमांड में खुला सुब्रत का खूनी खेल, किलर बोला- भइया ने ही पापा की हत्या करने को कहा था #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VineetMinochaMurderCaseKanpur #SubratMinochaArrestedKanpur #IndranagarKanpurCrimeNews #KanpurPoliceCrimeNews #VaranasiLiveNews
