Kanpur Sports: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में बड़े बदलाव, फ्रेंचाइजियों को मिली सपोर्ट स्टाफ चुनने की आजादी

यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार लीग में हिस्सा लेने वाली सभी छह फ्रेंचाइजी को अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनने का अधिकार दिया गया है। इससे टीमें अपनी रणनीति और जरूरतों के मुताबिक कोचिंग, मैनेजर और प्रबंधन ढांचा तैयार कर सकेंगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 14 अगस्त से शुरू होने वाली लीग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि फ्रेंचाइजी पसंद के कोच, मैनेजर, फिजियो और अन्य सहयोगी स्टाफ नियुक्त कर सकेंगी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के रूप में प्राथमिकता प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व खिलाड़ियों को दी जाएगी। बाहर के कोच को नियुक्त करने से पहले यूपीसीए की अनुमति लेनी होगी।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpT20League #KanpurCricketUpdate #UpT20Auction #Upca #KanpurSportsNews #GreenParkStadiumKanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Sports: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में बड़े बदलाव, फ्रेंचाइजियों को मिली सपोर्ट स्टाफ चुनने की आजादी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpT20League #KanpurCricketUpdate #UpT20Auction #Upca #KanpurSportsNews #GreenParkStadiumKanpur #VaranasiLiveNews