कानपुर: चयन प्रक्रिया में बड़ा खेल , खिलाड़ी बिना ट्रायल खेल आए नेशनल, खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति, पढ़ें मामला
कानपुर में सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग व नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए प्रदेश की टीम के चयन की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। कई खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पावरलिफ्टिंग संघ ने खेल किया है। नेशनल में कई ऐसे खिलाड़ी खेलकर आए हैं, जिन्होंने ट्रायल तक नहीं दिया था। खिलाड़ियों ने प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। वहीं संघ के एक सदस्य को टीम चयन और प्रतियोगिता की जानकारी तक नहीं दी गई है। दिल्ली में आठ और 11 सितंबर तक चार दिवसीय सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग व नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में हुई। इसमें प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम का चयन जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल के जरिये हुआ। कुछ खिलाड़ियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनका ट्रायल तो लिया गया, लेकिन टीम में जगह नहीं दी गई। वहीं कुछ खिलाड़ियों ने ट्रायल तक नहीं दिया, जबकि वह नेशनल तक खेल आए।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPowerliftingSelectionControversy #AshokMauryaPowerliftingKanpur #UpPowerliftingAssociationNews #KanpurSportsNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 10:28 IST
कानपुर: चयन प्रक्रिया में बड़ा खेल , खिलाड़ी बिना ट्रायल खेल आए नेशनल, खिलाड़ियों ने जताई आपत्ति, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPowerliftingSelectionControversy #AshokMauryaPowerliftingKanpur #UpPowerliftingAssociationNews #KanpurSportsNews #VaranasiLiveNews
