Kanpur: ऑपरेशन से कैसे थम गईं मरीज की सांसें? नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार देर रात भारी हंगामा हुआ, जब भर्ती किए गए एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के थाना रूरा के ग्राम बनीपारा निवासी विनीत कुमार (40) को आंत की गंभीर समस्या के चलते चांदनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया था कि विनीत की आंत का बड़ा ऑपरेशन होना है, जिसके लिए गुरुवार रात 11:00 बजे का समय तय किया गया था।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 12:33 IST
Kanpur: ऑपरेशन से कैसे थम गईं मरीज की सांसें? नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
