कानपुर सुसाइड: 'न कोई नोट...न कोई सुराग', बंद कमरे में लटका था शव, बेड के नीचे शराब की बोतल और पेग, पढ़ें मामला

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती स्थित चंदेल बॉयज हॉस्टल में शनिवार शाम एचबीटीयू के बीटेक छात्र यश कटियार (19) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर रह रहा था। चचेरे भाई के काफी देर तक फोन करने पर भी जवाब नहीं मिला, तो वह उसे देखने पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की का कांच तोड़कर देखा, तो छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर सकी। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सहाबापुर राजपुर गांव निवासी किसान संदीप कटियार का इकलौता बेटा यश एचबीटीयू से केमिकल ट्रेड में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह छह माह पहले ही अभिषेक सिंह चंदेल के बॉयज हॉस्टल में किराये पर रहने आया था।

#CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #HbtuBtechStudentSuicide #KanpurSuicideCase #ChandelBoysHostelInKakadeo #KakadeoShoDharmendraKumarRam #UpCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 05:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर सुसाइड: 'न कोई नोट...न कोई सुराग', बंद कमरे में लटका था शव, बेड के नीचे शराब की बोतल और पेग, पढ़ें मामला #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #HbtuBtechStudentSuicide #KanpurSuicideCase #ChandelBoysHostelInKakadeo #KakadeoShoDharmendraKumarRam #UpCrimeNews #VaranasiLiveNews