कानपुर GSVM को बजट का बूस्टर डोज: 10 मंजिला ओपीडी और नया चेस्ट हॉस्पिटल बनेगा; मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को यूपी के बजट से ओपीडी ब्लॉक और नए चेस्ट हॉस्पिटल का तोहफा मिला है। इससे शहर के साथ ही आसपास के जिलों के रोगियों को लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला का कहना है कि इससे अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही कॉलेज में विभिन्न नए मद खुल गए हैं जो अभी तक नहीं थे। इसका भी फायदा होगा। उपकरणों का बजट 15 से 20 करोड़ रुपये हो गया है। डॉ. काला ने बताया कि ओपीडी ब्लॉक 10 तल का रहेगा। इसमें अलग-अलग तल पर विभागों की ओपीडी रहेगी। साथ ही इसमें नए क्लीनिक खोले जाएंगे। इनमें रोगियों को विशेषज्ञता पूर्ण इलाज मिलेगा। शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसमें पूरे प्रोजेक्ट का अनुमानित बजट 180.30 करोड़ बताया गया था। इस मद में 15 करोड़ की धनराशि से शुरुआत हो गई है।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #UpBudget2026 #GsvmMedicalCollegeKanpur #MurarilalChestHospitalKanpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर GSVM को बजट का बूस्टर डोज: 10 मंजिला ओपीडी और नया चेस्ट हॉस्पिटल बनेगा; मरीजों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #UpBudget2026 #GsvmMedicalCollegeKanpur #MurarilalChestHospitalKanpur #VaranasiLiveNews