कानपुर: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, रजिस्ट्री के नाम पर कराया दानपत्र, 35 लाख में तय था सौदा, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर में गोविंदनगर की कच्ची बस्ती में मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मकान मालिक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सीपी से शिकायत कर आरोप लगाया कि 35 लाख रुपये में सौदा तय करने के बाद आरोपियों ने बिक्री पत्र के बजाय धोखे से दानपत्र तैयार कराकर उनका मकान हड़प लिया। उन्होंने फरवरी 2017 को मकान राम बहादुर से खरीदा था। इसे बेचने के लिए दलाल आरती गुप्ता ने उनकी मुलाकात अभिषेक कुमार सोनी से कराई। जुलाई 2026 को कचहरी में अधिवक्ता अंकुर के बस्ते पर दस्तावेज तैयार किए गए। आरोप है कि अभिषेक, आरती, इमैनुअल अल्बर्ट, अधिवक्ता और उनके साथियों ने कागजात पढ़ने दिए बिना दबाव बनाकर हस्ताक्षर करा लिए।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #GovindnagarHouseFraud #Court-registeredDeedForgery #KotwaliInspectorArunDwivedi #KanpurPropertyFraudNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 11:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, रजिस्ट्री के नाम पर कराया दानपत्र, 35 लाख में तय था सौदा, रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #GovindnagarHouseFraud #Court-registeredDeedForgery #KotwaliInspectorArunDwivedi #KanpurPropertyFraudNews #VaranasiLiveNews