एपीफैनी जमीन घोटाला: टुकड़ों में बेची 1000 करोड़ की जमीन, जानसन चलाता था गिरोह, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
कानपुर में चुन्नीगंज स्थित एपीफैनी कंपाउंड जमीन पर कब्जा और फर्जीवाड़ा कर बेचने के आरोप में कर्नलगंज पुलिस ने लखनऊ डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन (एलडीटीए) के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पदेन चेयरमैन रेव जानसन टी जाॅन को गिरफ्तार किया है। उसे इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने उसे लखनऊ से पकड़ा है। मामले में सपा सरकार में मंत्री रहे शिव कुमार बेरिया समेत 12 पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। वर्ष 2024 में लेखपाल विपिन कुमार की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें हाथरस निवासी रेव जानसन टी जाॅन, चर्च ऑफ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के अधिकृत ट्रस्टी अनिल कुमार, अर्पित मिश्र, दीपक कुमार और दुर्योधन कुमार समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि इन लोगों ने कूट रचित दस्तावेजों से ट्रस्ट की जमीन बेची है। आरोप था कि अर्पित मिश्रा ने जनवरी 2021 को तलाक महल निवासी मो. सलीम उर्फ बिरयानी को 450 वर्ग गज जमीन लीज डीड पर दी थी।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #EpiphanyCompoundScam #RevJohnsonTJohn #KanpurLandFraud #KarnalganjPolice #UpCrime #NazulLand #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 08:50 IST
एपीफैनी जमीन घोटाला: टुकड़ों में बेची 1000 करोड़ की जमीन, जानसन चलाता था गिरोह, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #EpiphanyCompoundScam #RevJohnsonTJohn #KanpurLandFraud #KarnalganjPolice #UpCrime #NazulLand #VaranasiLiveNews
