Kanpur: पानी की टंकी पर चढ़ा नशे में धुत शख्स, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली फेस-वन स्थित पानी की टंकी पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक नशे में धुत व्यक्ति टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। व्यक्ति को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी है। व्यक्ति नशे में होने के कारण पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं है।

#CityStates #Kanpur #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 09:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: पानी की टंकी पर चढ़ा नशे में धुत शख्स, कूदने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी #CityStates #Kanpur #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurNews #VaranasiLiveNews