टायर फैक्टरी हादसा: धमाके के साथ भड़कीं आग की लपटें, जलने के बाद 30 फीट नीचे गिरे मजदूर, खौफ में भागा प्रबंधन
कानपुर देहात में औद्योगिक क्षेत्र रनियां के जरिहा गांव में पुराने टायर गलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्टरी के भंडारण टैंक में सोमवार शाम आग लगने से वेल्डिंग कर रहे दो मजदूर जलकर 30 फीट नीचे जमीन पर आ गिरे। इससे दोनों की उनकी जान चली गई। हादसे से डरे-सहमे मजदूर व फैक्टरी प्रबंधन मौके से भाग निकला। किसी भी कर्मचारी के मौके पर न मिलने से पुलिस को शव की शिनाख्त करवाने में परेशानी हुई। फैक्टरी में लगी आग बुझने के बाद पुलिस व दमकल टीम ने फैक्टरी में काम कर रहे श्रमिकों की जानकारी को लेकर जांच की। इस दौरान फैक्टरी में पूरा परिसर देखा। इसके साथ ही टैंक पर चढ़ कर जांच पड़ताल की गई। हालांकि अग्निकांड के बाद फैक्टरी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। वहीं, पुलिस और दमकल ने फैक्टरी परिसर के कोने-कोने की जांच पड़ताल की। इधर, घटनास्थल पर दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #RaniyaKanpurDehatFireIncident #JarihaVillageTyreFactoryAccident #KanpurDehatPoliceNews #RaniyaFactoryFireDeath #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 05:16 IST
टायर फैक्टरी हादसा: धमाके के साथ भड़कीं आग की लपटें, जलने के बाद 30 फीट नीचे गिरे मजदूर, खौफ में भागा प्रबंधन #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #RaniyaKanpurDehatFireIncident #JarihaVillageTyreFactoryAccident #KanpurDehatPoliceNews #RaniyaFactoryFireDeath #VaranasiLiveNews
