Kanpur: तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत दर्ज हैं 10 मुकदमे, अन्य साथियों की तलाश
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस शनिवार दोपहर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर अपराधी को जवाहरपुरम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कल्याणपुर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट शाहिद दस मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी। हाल ही में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की थी। युवक को गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। शनिवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 13:44 IST
Kanpur: तमंचे और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत दर्ज हैं 10 मुकदमे, अन्य साथियों की तलाश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
