बोहो रेस्टोरेंट में छापा: एक रुपये में एंट्री...1999 का बिल, रसूख से फल-फूल रहा धंधा, 'मिडनाइट शीशा डील' उजागर
कानपुर में स्वरूपनगर के बोहो रेस्टोरेंट में बार का लाइसेंस नहीं होने के बावजूद धड़ल्ले से हुक्के के कश लगवाए और जाम लड़ाए जा रहे थे। यह जानकारी पुलिस को जांच में सामने आई है। रेस्टोरेंट का संचालन दो कारोबारियों की पत्नियां कर रही हैं, जबकि पीछे से संरक्षण एक मोबाइल कारोबारी का रहा। उसकी राजनीतिक पहुंच और पुलिस अफसरों से जान पहचान के चलते अब तक कार्रवाई नहीं हो रही थी। रेस्टोरेंट में काफी संख्या में युवाओं और अन्य लोगों के आने की आशंका है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि शराब और बीयर कहां से आई। कब से स्टॉक रखा जा रहा था, किसने सप्लाई की, ग्राहक तक शराब कौन पहुंचाता था। इसके पीछे संचालकों के अलावा और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। उत्पाद संबंधी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #BohoRestaurantSwaroopNagarKanpur #KanpurHookahBarRaid #DcpCentralAtulKumarSrivastava #SwaroopNagarPoliceStationKanpur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 20, 2026, 09:41 IST
बोहो रेस्टोरेंट में छापा: एक रुपये में एंट्री...1999 का बिल, रसूख से फल-फूल रहा धंधा, 'मिडनाइट शीशा डील' उजागर #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #BohoRestaurantSwaroopNagarKanpur #KanpurHookahBarRaid #DcpCentralAtulKumarSrivastava #SwaroopNagarPoliceStationKanpur #VaranasiLiveNews
