कानपुर: आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा एयरपोर्ट, जरीबचौकी-घंटाघर रोड होगी चाैड़ी, केडीए की पांच योजनाओं को मंजूरी
कानपुर शहर की कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केडीए की पांच विकास परियोजनाओं को बुधवार को लखनऊ में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में वित्तीय मंजूरी मिल गई। इनमें आउटर रिंग रोड को एयरपोर्ट से जोड़ने, जरीबचौकी से घंटाघर तक सड़क चौड़ी करने, शताब्दी नगर में अंडरपास बनाने और गंगा बैराज जाने वाली सड़क को फोरलेन करने के प्रस्ताव शामिल हैं। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आउटर रिंग रोड से एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी विकसित करने पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, जरीबचौकी से घंटाघर तक 3.5 किलोमीटर सड़क को 50 करोड़ रुपये से फोरलेन किया जाएगा।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurOuterRingRoad #AirportConnectivity #WideningOfTheZaribchowki-ghantagharRoad #KdaDevelopmentProjects #KanpurDevelopmentNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 11:00 IST
कानपुर: आउटर रिंग रोड से जुड़ेगा एयरपोर्ट, जरीबचौकी-घंटाघर रोड होगी चाैड़ी, केडीए की पांच योजनाओं को मंजूरी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurOuterRingRoad #AirportConnectivity #WideningOfTheZaribchowki-ghantagharRoad #KdaDevelopmentProjects #KanpurDevelopmentNews #VaranasiLiveNews
