कानपुर: कभी धीमी तो कभी ठप , जियो टैगिंग ने बिगाड़ा कृषि कारोबार, व्यापारियों ने CM को भेजा पत्र, कही ये बात

कानपुर में कृषि उत्पादों के व्यापार के लिए लागू जियो एप आधारित वाहन टैगिंग व्यवस्था व्यापारियों और किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। तकनीकी खामियों के कारण अक्तूबर में व्यवस्था बार-बार ठप होने से वाहनों की टैगिंग और गेटपास बनने में देर हुई। नतीजतन कृषि उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। इसके विरोध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व्यवस्था वापस लेने की मांग की गई है। सोमवार सुबह भी काम घंटों तक प्रभावित रहा। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने एक जुलाई 2026 से यह व्यवस्था लागू की थी। एक से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रणाली लगातार धीमी या ठप रही। ऐसे में हरी सब्जियों समेत अन्य उत्पादों को समय से गंतव्य तक पहुंचाने में मुश्किल हुई।

#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMandi #Geo-taggingIssue #KanpurAgriculturalTrade #ServerOutage #KanpurBusinessNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 10:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: कभी धीमी तो कभी ठप , जियो टैगिंग ने बिगाड़ा कृषि कारोबार, व्यापारियों ने CM को भेजा पत्र, कही ये बात #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurMandi #Geo-taggingIssue #KanpurAgriculturalTrade #ServerOutage #KanpurBusinessNews #VaranasiLiveNews