कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; डेयरी कर्मी की मौत और एक घायल, जांच शुरू
कानपुर में घाटमपुर के सजेती कस्बे में साधन सहकारी समिति के सामने नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से आगे खड़े ट्रक में बाइक पीछे से जा भिड़ी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पैदल जा रहा युवक चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी घाटमपुर भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक शिवा (28) निवासी कोटरा मकरंदपुर कस्बा सजेती में एक दुग्ध डेयरी व स्वीट हाउस में काम करता था। डेयरी संचालक अनिल कुमार निवासी शीतलपुर ने बताया कि शिव दुकान से बाइक लेकर शौचक्रिया के लिए जा रहा था। तभी किसी वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक आगे खड़े ट्रक में जा भिड़ी।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 08:36 IST
कानपुर हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक; डेयरी कर्मी की मौत और एक घायल, जांच शुरू #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #VaranasiLiveNews
