कानपुर: सर्राफा कारोबारी के घर 76 लाख की चोरी, लॉकर खोलकर 30 किलो चांदी और नकदी पार, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध
कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के चटाई मोहाल में सर्राफा कारोबारी अभय कुमार सिंह के घर से चोर करीब 75 लाख रुपये कीमत की 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपये नकद, यानी करीब 76 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। चोरों ने घर के ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में रखी अलमारी का लॉकर खोलकर वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी के मुताबिक, वारदात के दौरान घर के पास एक संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है। अभय कुमार सिंह की चौक सराफा में प्रियंका ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। कारोबारी के अनुसार, वह 12 सितंबर से फर्म से 10-10 किलो चांदी के तीन पैकेट तौलकर घर ला रहे थे। तीनों पैकेट ग्राउंड फ्लोर के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर में रखे थे। लॉकर में 75 हजार रुपये नकद भी रखे थे।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #FeelkhanaKanpurTheft #ChataiMohalKanpurSarafaTheft #AbhayKumarSinghJewellerKanpur #PriyankaJewellersKanpurTheft #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 19, 2026, 12:37 IST
कानपुर: सर्राफा कारोबारी के घर 76 लाख की चोरी, लॉकर खोलकर 30 किलो चांदी और नकदी पार, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #FeelkhanaKanpurTheft #ChataiMohalKanpurSarafaTheft #AbhayKumarSinghJewellerKanpur #PriyankaJewellersKanpurTheft #VaranasiLiveNews
