कन्नौज: नशे में धुत रिश्तेदार ने लग्न समारोह में की हर्ष फायरिंग, महिला और युवती को लगी गोली; दोनों गंभीर

लगुन समारोह में शराब के नशे में धुत एक रिश्तेदार ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से रिश्तेदारी में आई महिला और 19 वर्षीय युवती घायल हो गईं। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन दोनों को आनन-फानन सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कर दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सासापुर निवासी उमाशंकर प्रजापति के पुत्र गौरव की शादी सौरिख क्षेत्र के गांव कुठिला वीरपुर निवासी रामसरन प्रजापति की बेटी अर्चना के साथ तय हुई है। सोमवार को गौरव की लगुन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में गौरव की भांजी बेबी (19) पुत्री इंदल सिंह प्रजापति निवासी मीरपुर गुजराती थाना ऐलाऊ, जिला मैनपुरी और रंजना (35) पत्नी सर्वेंद्र प्रजापति निवासी सुदामा नगला, पोस्ट नवीगंज, जिला मैनपुरी भी शामिल होने आई थीं। परिजनों के मुताबिक, समारोह के दौरान मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव महमूदिया निवासी रिश्तेदार राजीव पुत्र तिलक सिंह शराब के नशे में तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगा। इसी दौरान तमंचे से चली गोली वहां मौजूद रंजना और बेबी को लग गई। गोली लगते ही दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। अचानक हुई घटना से समारोह में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजन और अन्य रिश्तेदार दोनों घायलों को लेकर तत्काल सौ शैय्या अस्पताल छिबरामऊ पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। घटना में तमंचे से हर्ष फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

#CityStates #Kannauj #DelhiNcr #CelebratoryFiringL #WomanWounded #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 02:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कन्नौज: नशे में धुत रिश्तेदार ने लग्न समारोह में की हर्ष फायरिंग, महिला और युवती को लगी गोली; दोनों गंभीर #CityStates #Kannauj #DelhiNcr #CelebratoryFiringL #WomanWounded #VaranasiLiveNews