Una News: पिरथीपुर स्कूल में एसएमसी की कमान ज्योति को
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से ज्योति को अध्यक्ष और अनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के अन्य सदस्यों के रूप में सीमा देवी, पूनम देवी, पूजा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, मंजना कुमारी, कंचन बाला, आशा देवी, पूजा शर्मा, हेमलता, मीना, प्रवीण कुमारी तथा मनु भाटिया का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया विद्यालय प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा संदल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 19:10 IST
Una News: पिरथीपुर स्कूल में एसएमसी की कमान ज्योति को #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
