Pauri News: अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने पहुंचीं ज्योति अधिकारी
पौड़ी। मशहूर व्लॉगर ज्योति अधिकारी शुक्रवार को अंकिता भंडारी के गांव पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अंकिता के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ने बताया कि वह पहले भी अंकिता के परिजनों से मिलना चाहती थीं लेकिन किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि अंकिता की मां सोनी देवी की बीयत काफी खराब चल रही है। ज्योति अधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के सहयोग से एकत्र की गई धनराशि अंकिता के परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में सौंपी। ज्योति अधिकारी ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज उठाने पर उन्हें छह दिन जेल में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजन बीते चार वर्षों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अंकिता के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव प्रयास करती रहेंगी और उनकी लड़ाई में लगातार साथ खड़ी रहेंगी। संवाद
#JyotiAdhikariReachedToMeetTheFamilyOfAnkita #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 15:04 IST
Pauri News: अंकिता भंडारी के परिजनों से मिलने पहुंचीं ज्योति अधिकारी #JyotiAdhikariReachedToMeetTheFamilyOfAnkita #VaranasiLiveNews
