Kangra News: कांगड़ा में 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 5560 अभ्यर्थी परीक्षा में लेंगे भाग ग्रामीण क्षेत्रों से 4,930, शहरी क्षेत्रों से पहुंचे हैं मात्र 630 आवेदनअमर उजाला ब्यूरो धर्मशाला। जिला कांगड़ा में जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को होगा। इस दौरान परीक्षा में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से 5,560 के करीब अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा के लिए जिला भर में 28 केंद्र बनाए गए हैं।जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा छठी के लिए जिला कांगड़ा में 5,560 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी जेएनवी की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रबंधन की मानें तो यह परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 10:30 बजे से परीक्षा हॉल में प्रवेश कर सकेंगे। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों से 4,930 और शहरी क्षेत्रों से 630 अभ्यर्थियों के आवेदन पहुंचे हैं।जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट, प्रवेश पत्र और काले/नीले बॉल पेन के अलावा कोई अन्य वस्तु लेकर जाने पर प्रतिबंध होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:30 बजे तक पहुंच ना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की कुल अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर होगी, जिसमें केवल नीले/काले बॉल पॉइंट पेन से ही उत्तर भरने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प (ए, बी, सी और डी) होंगे।अभ्यर्थी को सही उत्तर चुनकर ओएमआर उत्तर पुस्तिका में संबंधित गोले को पूरी तरह भरना होगा। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगी। इसके अलावा एक बार उत्तर अंकित करने के बाद उसमें बदलाव की अनुमति नहीं होगी। उत्तर पुस्तिका पर ओवरराइटिंग, काट-छांट या मिटाने, ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर व्हाइटनर, करेक्शन फ्लुइड या इरेजर का प्रयोग प्रतिबंधित होगा।
#JNVEntranceExamToBeHeldAt29ExaminationCentresInKangra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 17:23 IST
Kangra News: कांगड़ा में 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी जेएनवी की प्रवेश परीक्षा #JNVEntranceExamToBeHeldAt29ExaminationCentresInKangra #VaranasiLiveNews
