Jharkhand: बड़ा रेल हादसा टला! कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन समेत पहिए पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित
झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मुगमा रेलवे स्टेशन के पास में ही कोयले से लदी एक मालगाड़ी का इंजन और दो वैगन पटरी से नीचे उतर गए, जिससे रेल परिचालन कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के सेंट्रल पूल साइडिंग से दूसरी लूप लाइन के रास्ते बाहर निकल रही थी। इसी दौरान इंजन का बंपर अत्यधिक गर्म होने के कारण अलग हो गया। बंपर के अलग होते ही इंजन और उसके पीछे लगे दो वैगन पटरी से उतर गए। बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया हादसे के दौरान रेलवे ट्रैक के समीप स्थित एक बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और डाउन लाइन पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के आसनसोल की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। ये भी पढ़ें-Bihar:भीषण गर्मी के देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, कक्षा 8 तक स्कूल बंद; जानिए कब तक रहेगा लागू मौके पर पहुंची तकनीकी टीम घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने तत्काल राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया। प्रभावित ट्रैक को दुरुस्त करने के बाद रात करीब 9:30 बजे रेल परिचालन सामान्य कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक बहाल होने तक कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया था। हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल, रेलवे प्रशासन हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
#CityStates #Ranchi #Jharkhand #DhanbadTrainAccident #GoodsTrainDerailment #JharkhandRailwayNews #MugmaRailwayStation #CoalLoadedGoodsTrain #EasternCoalfieldsLimited #AsansolRailwayRoute #IndianRailwaysNews #DhanbadBreakingNews #JharkhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 08:19 IST
Jharkhand: बड़ा रेल हादसा टला! कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन समेत पहिए पटरी से उतरे, ट्रेनें प्रभावित #CityStates #Ranchi #Jharkhand #DhanbadTrainAccident #GoodsTrainDerailment #JharkhandRailwayNews #MugmaRailwayStation #CoalLoadedGoodsTrain #EasternCoalfieldsLimited #AsansolRailwayRoute #IndianRailwaysNews #DhanbadBreakingNews #JharkhandNews #VaranasiLiveNews
