झारखंड भर्ती घोटाला : सीआईडी की पूछताछ में वित्तीय लेनदेन का खुलासा, ईडी जांच के घेरे में 150 लोग
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता और घोटाला मामले में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय गड़बड़ी के एंगल से पड़ताल कर रही ईडी की जांच का दायरा धांधली तक सीमित न रहकर बेनामी संपत्ति, कैश लेनदेन और बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार तक फैल गया है। ईडी की जांच के दायरे में 150 लोग हैं। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व पदाधिकारी, सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। अमर उजाला से बातचीत में ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में जल्द ही कई ठिकानों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर कई टीमें बनाई गई हैं। लोगों के मोबाइल, डिजिटल रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेज खंगाल कर यह पता लगाया जा रहा है कि किनका हाथ है। 19वें दिन भी डटे रहे आंदोलनकारी, करेंगे एक दिन की भूख हड़ताल जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अधिक पारदर्शिता, कई परीक्षाओं को रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया। झारखंड छात्र न्याय बैनर के छात्रों ने विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की।
#CityStates #IndiaNews #National #Jharkhand #Ranchi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 13, 2026, 02:32 IST
झारखंड भर्ती घोटाला : सीआईडी की पूछताछ में वित्तीय लेनदेन का खुलासा, ईडी जांच के घेरे में 150 लोग #CityStates #IndiaNews #National #Jharkhand #Ranchi #VaranasiLiveNews
