झारखंड: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, रांची में 9 और गुमला-लातेहार में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, कोहरे का असर
झारखंड में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। रांची, गुमला और खूंटी समेत कई जिलों में सुबह और शाम कनकनी महसूस की जा रही है। वहीं पलामू, गोड्डा, धनबाद और बोकारो में सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। दिसंबर के महीने में वैसे भी तापमान में गिरावट आ जाती है और दो दिन बाद ही दिसंबर का महीना प्रवेश करने वाला है। झारखंड के कई जिले में दिसंबर और जनवरी के महीने में ठंड का असर देखने को मिलता है। खूंटी जिले में सुबह धुंध देखा जा सकता है। वहां पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन में इससे परेशानी होती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार राजधानी रांची में 28 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लातेहार और गुमला में पारा 7 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह कोहरा और दिन में आसमान साफ रह सकता है। सुबह और देर शाम कनकनी रहेगी। हवा ठंडी चलेगी। फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों, कंबल और हीटर की मांग भी बढ़ने लगी है। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग भी अब देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
#CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandWeatherUpdate #IncreasingColdInJharkhand #RanchiMinimumTemperature #ColdInGumla #FogInKhunti #LateharWeather #FogInPalamu #GoddaWeather #DhanbadCold #FogInBokaro #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 07:33 IST
झारखंड: कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, रांची में 9 और गुमला-लातेहार में 7 डिग्री तक लुढ़का पारा, कोहरे का असर #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandWeatherUpdate #IncreasingColdInJharkhand #RanchiMinimumTemperature #ColdInGumla #FogInKhunti #LateharWeather #FogInPalamu #GoddaWeather #DhanbadCold #FogInBokaro #VaranasiLiveNews
