Jhansi: सीने में दर्द होने से वन दरोगा की मौत, गुरसराय में थे तैनात, चार दिन पहले हुई थी पदोन्नति
गुरसराय में तैनात 50 वर्षीय वन दरोगा के सीने में दर्द होने से मौत हो गई। वह चार दिन पहले ही पदोन्नति पाकर सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक बने थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। जालौन जिले के मोहल्ला गणेशनगर के मूल निवासी कैलाश नारायण शुक्ला पुत्र अवध बिहारी एरच में परिवार संग रहते थे। कैलाश नारायण वन विभाग में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर गुरसराय में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले कैलाश का प्रमोशन हुआ था और वह उपनिरीक्षक बने थे। परिजन काफी खुश थे। बीते रोज कैलाश को अचानक सीने में दर्द होने लगा तो उन्होंने गुरसराय स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया और एरच आ गए। जहां परिजनों ने हालत गंभीर देखकर इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए और भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को कैलाश नारायण की मौत हो गई। वन दरोगा की मौत से परिजनों में मातम छा गया। उनकी एक बेटी बिट्टो एवं पत्नी निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#CityStates #Jhansi #ForestOfficerDiesDueToChestPain #JhansiForestOfficerDies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 07:22 IST
Jhansi: सीने में दर्द होने से वन दरोगा की मौत, गुरसराय में थे तैनात, चार दिन पहले हुई थी पदोन्नति #CityStates #Jhansi #ForestOfficerDiesDueToChestPain #JhansiForestOfficerDies #VaranasiLiveNews
