Jhansi: पानी के विवाद में चचेरे भाइयों में चली कुल्हाड़ी, आठ घायल, मेडिकल अस्पताल में कराए गए भर्ती

रक्सा के ढीमरपुरा गांव में शुक्रवार देर-शाम कुएं से पानी भरने को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उनके बीच पत्थरबाजी भी हुई। इसमें दोनों पक्षों के कुल आठ लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस भी मामले की छानबीन कर रही है। ढीमरपुरा गांव निवासी हीरालाल और उसके चचेरे भाई मूलचंद एवं महेश परिवार के साथ आसपास रहते हैं। उनके बीच बंटवारे के बाद से कुएं को लेकर आपसी विवाद है। गांव के लोगों का कहना है शुक्रवार शाम दोनों पक्ष इस बात पर फिर आमने सामने आ गए। शाम करीब सात बजे हीरालाल का बेटा अभय खेत जा रहा था, तभी मूलचंद और महेश के परिवार वालों ने मिलकर अभय समेत नरेंद्र, रानी और सुमन को घेरकर पीट दिया। यह बात मालूम चलने पर अभय पक्ष के लोगों ने भी मूलचंद और महेश के परिवार पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। हमले में मूलचंद, महेश और देवंती घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर रक्सा पुलिस पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रक्सा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह के मुताबिक कुएं के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मामले की आगे जांच कराई जा रही है।

#CityStates #Jhansi #FightOverWaterDispute #JhansiCrime #JhansiNews #WaterDisputeInJhansi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 04:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: पानी के विवाद में चचेरे भाइयों में चली कुल्हाड़ी, आठ घायल, मेडिकल अस्पताल में कराए गए भर्ती #CityStates #Jhansi #FightOverWaterDispute #JhansiCrime #JhansiNews #WaterDisputeInJhansi #VaranasiLiveNews