Jhande Ji Mela: देहरादून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण, जयकारों से निहाल हुई संगत

दून में श्री झंडे जी मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दून से पहले शुक्रवार को हरियाणा के अराईयांवाला में श्री झंडे जी का आरोहण हुआ। यहां श्रीमहंत और गुरु महाराज के जयकारों से संगत निहाल हुई। अराईयांवाला में श्री झंडे जी के आरोहण में दून से 100 सदस्यों का जत्था शामिल हुआ। दून में आठ मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होगा। इसके साथ ही मेला भी शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की पूजा-अर्चना और अरदास की गई। इसके बाद श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। वहां परंपरा के अनुसार पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। इसके बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्य से स्नान कराकर 60 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में आरोहण हुआ। Haridwar:इस वर्ष 19 अप्रैल से निकलेगी गोल्ज्यू यात्रा,कार्यक्रम की रूपरेखा तय, संघ के पदाधिकारी हुए शामिल श्रद्धालु गुरु महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारों के साथ मत्था टेकते रहे। इससे पहले 25 फरवरी को श्रीमहंत का हुकुमनामा लेकर पुजारी हरियाणा के बड़ागांव गए थे। इसके बाद से ही पैदल संगत देहरादून की ओर प्रस्थान करती है। एक मार्च को दून में प्रवेश करेगी संगत दून में आठ मार्च को होने वाले श्री झंडे जी आरोहण के लिए शुक्रवार को श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने मेले की तैयारी के लिए मेला संचालन कमेटी को निर्देश जारी किए। 28 फरवरी को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। इसके बाद एक मार्च को संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। दर्शनी गेट पर पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों और जयकारों के साथ संगत का स्वागत होगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप श्री झंडे जी मेले के मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि श्री झंडे जी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले के लिए श्री दरबार साहिब परिसर को रंग-बिरंगी लाइट, फूल से भव्य सजाया जा रहा है। इसके अलावा संगत की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की व्यवस्थाएं की जा रही है।

#CityStates #Dehradun #Haryana #Uttarakhand #JhandeJiMela2026 #JhandeJiMela #DehradunJhandeJi #AraiyanwalaHaryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhande Ji Mela: देहरादून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण, जयकारों से निहाल हुई संगत #CityStates #Dehradun #Haryana #Uttarakhand #JhandeJiMela2026 #JhandeJiMela #DehradunJhandeJi #AraiyanwalaHaryana #VaranasiLiveNews