Sonipat News: कश्मीर घूमने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों के आभूषण व सामान चोरी

सोनीपत। ब्रह्म कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के घर में घुसकर चोर ने लाखों रुपये के आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य कश्मीर घूमने गए थे और घर पर पीड़ित के दो साले व बेटा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कमल गाबा ने सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 12 जून को अपने परिवार के साथ वे कश्मीर घूमने गए थे। घर पर उनका बेटा शिवाय और दो साले योगेश व सौरभ मौजूद थे। 16 जून को उन्हें किसी काम से दिल्ली विश्वविद्यालय जाना पड़ा। जब वह वापस लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का सेफ खुला हुआ मिला। जांच में पता चला कि घर से आभूषण, नकदी, घर और दुकान की रजिस्ट्री, सैमसंग लैपटॉप तथा सैमसंग टैब गायब थे। ये आभूषण हुए चोरीपांच सोने की चेन, दो इटालियन चेन, मोती की चेन, इटालियन चूडिय़ां, दो कड़े, तीन हीरे की अंगूठी, सोने के छह टोपस, 12 अंगूठी, ब्रेसलेट, नाक के कोके व नाक की पिन, टॉप्स, मगंलसूत्र, 300 ग्राम कच्ची चांदी, चांदी की पांच पाजेब। सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिलापीड़ित कमल का आरोप है कि उन्होंने 18 जून को घर आने के बाद पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की तो उसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई दे रही है। वह उनके सालों व बेटे के घर से बाहर जाने से पहले ही उनके घर में प्रवेश करती दिख रही है। बाद में उनके घर से जाने के बाद वह चोरी कर पिछले रास्ते से सामान को बैग में रखकर जाती दिखाई दे रही है। संदिग्ध महिला ने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस मामले में सुराग लगा रही है। फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद फोटो : सोनीपत की ब्रह्म कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के बारे में बताते परिवार के सदस्य। संवाद

#JewelryAndValuablesWorthLakhsStolenFromTheHomeOfAPropertyDealerWhoHadGoneToVisitKashmir. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: कश्मीर घूमने गए प्रॉपर्टी डीलर के घर से लाखों के आभूषण व सामान चोरी #JewelryAndValuablesWorthLakhsStolenFromTheHomeOfAPropertyDealerWhoHadGoneToVisitKashmir. #VaranasiLiveNews