JEE Advanced Cutoff: कटऑफ में भारी बढ़ोतरी, पिछले साल से 18 अंक बढ़े न्यूनतम मार्क्स; देखें श्रेणीवार लिस्ट

JEE Advanced 2026 Cut-Off: जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। यह कटऑफ तय करती है कि कौन-से उम्मीदवार रैंक लिस्ट में शामिल होंगे और JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों को केवल कुल न्यूनतम अंक ही नहीं, बल्कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स प्रत्येक विषय में निर्धारित न्यूनतम अंक भी हासिल करने होंगे। इस साल जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों ने सभी को हैरान कर दिया है। परीक्षा में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसके कारण कटऑफ मार्क्स में करीब 18 अंकों की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। JEE Advanced 2026 Cut-Off: रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए न्यूनतम अंक तय जेईई एडवांस्ड 2026 में रैंक लिस्ट में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुल अंकों के साथ-साथ प्रत्येक विषय में भी न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। कॉमन रैंक लिस्ट (CRL/General) के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 8 अंक और कुल 92 अंक अनिवार्य हैं। OBC-NCL और GEN-EWS वर्ग के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 7 अंक तथा कुल 82 अंक प्राप्त करने होंगे। SC, ST और PwD (दिव्यांग) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक विषय में 4 अंक और कुल 46 अंक निर्धारित किए गए हैं। Preparatory Course (PC) Rank List के लिए प्रत्येक विषय में 2 अंक और कुल 23 अंक जरूरी हैं। रैंक सूची (Category) प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक कुल न्यूनतम अंक सामान्य रैंक सूची (CRL) 8 92 ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) रैंक सूची 7 82 जनरल-ईडब्ल्यूएस (GEN-EWS) रैंक सूची 7 82 एससी (SC) रैंक सूची 4 46 एसटी (ST) रैंक सूची 4 46 सामान्य-पीडब्ल्यूडी (CRL-PwD) रैंक सूची 4 46 ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची 4 46 जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची 4 46 एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची 4 46 एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची 4 46 प्रारंभिक पाठ्यक्रम (PC) रैंक सूची 2 23 JEE Advanced 2025 Cut-Off: श्रेणीवार न्यूनतम अंक रैंक सूची प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक कुल न्यूनतम अंक सामान्य (CRL) 7 74 ओबीसी-एनसीएल 6 66 सामान्य-ईडब्ल्यूएस 6 66 एससी 3 37 एसटी 3 37 सामान्य-पीडब्ल्यूडी (CRL-PwD) 3 37 ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी 3 37 सामान्य-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी 3 37 एससी-पीडब्ल्यूडी 3 37 एसटी-पीडब्ल्यूडी 3 37 प्रारंभिक पाठ्यक्रम (PC) 1 18

#Education #National #JeeAdvanced2026Cut-off #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 07:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




JEE Advanced Cutoff: कटऑफ में भारी बढ़ोतरी, पिछले साल से 18 अंक बढ़े न्यूनतम मार्क्स; देखें श्रेणीवार लिस्ट #Education #National #JeeAdvanced2026Cut-off #VaranasiLiveNews