Uttarkashi News: अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों की कार्रवाई की मांग

पुरोला। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तहत अप्रशिक्षित व्यक्तियों की ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में प्रशिक्षित पीआरड़ी जवानों ने रोष जातया। उन्होंने इस संबंध में तहसील प्रशासन के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की। कहा कि चारधाम यात्रा सहित विभिन्न विभागों में ड्यूटी लगाने के दौरान क्षेत्रीय स्तर पर दबाव बनाकर अप्रशिक्षित व्यक्तियों को पीआरडी के माध्यम से तैनात करने का प्रयास किया जा रहा है जिससे प्रशिक्षित जवानों के अधिकारों का हनन हो रहा है। शुक्रवार को पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पीआरडी के जवान तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मांगों को लेकर तहसील प्रशासन के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया। कहा कि यह प्रक्रिया वर्ष 2021 में माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से दिए गए आदेशों का सीधा उल्लंघन है। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, कि पीआरडी के माध्यम से केवल प्रशिक्षित व्यक्तियों को ही नियुक्त किया जाए। इसके बावजूद भी यदि प्रशासन की ओर से इस प्रकार की अनियमितताएं की जाती हैं तो यह न्यायालय की अवमानना के दायरे में आएगा। कहा कि चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील कार्यों में प्रशिक्षित जवानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती से व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने जल्द ही इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर किशन सिंह रावत, रोशन लाल, सायब लाल, अनिल कुमार, प्रीतम सिंह, रमेश कंडियाल, दिनेश रावत, गिरवीर सिंह, प्यारेलाल, ललित, रामू, मनमोहन सिंह, दीपक, जयदेव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

#JawansDemandActionToStopDeploymentOfUntrained #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: अप्रशिक्षित व्यक्तियों की तैनाती पर रोक लगाने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों की कार्रवाई की मांग #JawansDemandActionToStopDeploymentOfUntrained #VaranasiLiveNews