Javed Akhtar: सेट पर हिरोइन के जूते लाते थे जावेद अख्तर, शराब की वजह से टूटी पहली शादी; पढ़ें अनसुने किस्से
महज 19 साल की उम्र में एक लड़का आंखों में बड़े सपने और दिग्गज निर्माता-निर्देशक गुरु दत्त का असिस्टेंट बनने की उम्मीद से मुंबई पहुंचता है। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उसके मुंबई पहुंचने के छह महीने के अंदर ही गुरु दत्त का निधन हो जाता है। मशहूर परिवार से आने के बावजूद उसने संघर्ष को चुना और खुद अपना रास्ता तय करने की ठानी। नतीजन काम की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। कई रातें फुटपाथ पर सो कर बिताईं, तो वहीं कई बार मुंबई का चर्चित कमल स्टूडियो सिर रखने का सहारा बना। काफी हाथ-पैर मारने के बाद असिस्टेंट डायरेक्टर का काम मिला, लेकिन काम था हीरो-हीरोइन के कपड़े और जूते लेकर आना।समय के साथ किस्मत बदली और 19 साल का संघर्ष करता ये लड़का एक समय इंडस्ट्री का दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर बन गया। लेकिन अभी एक और करिश्मा बाकी था। शायरी खून में होने के चलते लिखता तो बचपन से ही था। एक दिन फिल्म में गाना लिख दिया। गाना सुपरहिट हो गया और फिर देखते-देखते ये लड़का भारतीय सिनेमा का दिग्गजगीतकार और देश का मशहूर शायर जावेद अख्तर बन गया। 17 जनवरी 1945 को ग्वालियर में जन्में जावेद अख्तर आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। जावेद अख्तर एक मशहूर परिवार से आते हैं। उनके पिता जां निसार अख्तर एक मशहूर शायर थे। यही नहीं उनके दादा मुजतर खैराबादी शायर थे और उनके दादा के बड़े भाई बिस्मिल खैराबादी भी शायर ही थे। जावेद अख्तर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। फिर उन्होंनेबतौर स्क्रिप्ट राइटर काम किया। सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी इंडस्ट्री के स्क्रिप्ट राइटर्स की सबसे बड़ी जोड़ी बनी। जिसने शोले, दीवार, डॉन, दोस्ताना, त्रिशूल और क्रांति जैसी कई फिल्में लिखीं। बतौर स्क्रिप्ट राइटर इस जोड़ी की अधिकांश फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। इसके बाद साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला में जावेद अख्तर ने पहली बार गाना लिखा देखा एक ख्वाब ये गाना पसंद किया गया। इसके बाद देखते-देखते जावेद अख्तर बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार बन गए और उन्होंने न जाने कितने सुपरहिट गानों को शब्द दे डाले। इनमें एक लड़की को देखा, कल हो न हो, संदेसे आते हैं और कभी अलविदा न कहना जैसे कई सुपरहिट गीत शामिल हैं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं जावेद अख्तर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
#Bollywood #National #JavedAkhtar #JavedAkhtarBirthday #JavedAkhtarSongs #JavedAkhtarMovies #JavedAkhtarLyricist #JavedAkhtarScriptWriter #JavedAkhtarPoet #JavedAkhtarPoetry #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 17, 2026, 11:13 IST
Javed Akhtar: सेट पर हिरोइन के जूते लाते थे जावेद अख्तर, शराब की वजह से टूटी पहली शादी; पढ़ें अनसुने किस्से #Bollywood #National #JavedAkhtar #JavedAkhtarBirthday #JavedAkhtarSongs #JavedAkhtarMovies #JavedAkhtarLyricist #JavedAkhtarScriptWriter #JavedAkhtarPoet #JavedAkhtarPoetry #VaranasiLiveNews
