Shimla: चंडीगढ़ में 15 वर्षों से रह रहा था दलगांव का परिवार, जानकी दास की हत्या से टूटा दुखों का पहाड़

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू की दलगांव पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान इना के परिवार में जहां पंचायत चुनाव में जीत के बाद खुशियों का माहौल था, वहीं 13 जून को हुई एक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर जानकी दास मच्छरेट की हत्या कर दी। इस घटना से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकी दास पिछले करीब 15 वर्षों से चंडीगढ़ के धनास क्षेत्र में परिवार सहित रह रहे थे। वह एक कैमिस्ट की दुकान में कैशियर के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी इना पीजीआई चंडीगढ़ में आउटसोर्स आधार पर एक्सरे विभाग में कार्यरत थी। दंपती अपने मिलनसार स्वभाव और जरूरतमंदों तथा मरीजों की सेवा के लिए जाने जाते थे।

#CityStates #RampurBushahar #Shimla #JankiDasMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 19:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shimla: चंडीगढ़ में 15 वर्षों से रह रहा था दलगांव का परिवार, जानकी दास की हत्या से टूटा दुखों का पहाड़ #CityStates #RampurBushahar #Shimla #JankiDasMurder #VaranasiLiveNews