बारात में बवाल: पौना गांव में बारातियों पर हमला, 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी, वीडियो वायरल
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पौना गांव में बरात के दौरान जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बरात में शामिल युवकों पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद हुई है। बताया जा रहा है कि खोखरा गांव से पुनउराम यादव के यहां बरात पौना गांव पहुंची थी। इसी दौरान परघनी कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। हमले में करीब 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मनेश्वर यादव, अविनाश बरेठ, देवराज बरेठ और दूल्हे के पिता अशोक यादव शामिल हैं, जो सभी खोखरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, लोकेश यादव निवासी खरौद की आंख गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना में दूल्हे के पिता की भी बेरहमी से पिटाई की गई। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में कराया गया। बताया जा रहा है कि पूनाऊराम यादव के यहां यह बरात आई थी, जिसमें शामिल बारातियों को निशाना बनाया गया। फिलहाल मुलमुला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #Janjgir-champaNews #Janjgir-champaToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 15:47 IST
बारात में बवाल: पौना गांव में बारातियों पर हमला, 5 युवक गंभीर घायल, एक की आंख फूटी, वीडियो वायरल #CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #Janjgir-champaNews #Janjgir-champaToday #VaranasiLiveNews
