जांजगीर चांपा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख, एक युवक दुकान में फंसा
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के अन्दर एक युवक राज कुमार फंसा हुआ हैं मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुई है आग को काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान में आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। बलौदा थाना क्षेत्र की घटना है। मिली जानकारी अनुसार,, आज गुरुवार की दोपहर को बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक धुआं निकलने लगा जिससे देख दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गईं। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है। दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वही दुकान के अंदर एक युवक राज कुमार फसाने की जानकारी मिली है जोकि दुकान के अंदर ही है। आग की लपटे इतनी भयानक है कि दुकान से बहार लपटे आ रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। जहां पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
#CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 15:55 IST
जांजगीर चांपा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख, एक युवक दुकान में फंसा #CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews
