सीएम विजय से मिले जन नायकन के सह-निर्माता, फैंस ने पूछा- कब रिलीज होगी फिल्म? अभी भी सर्टिफिकेट का है इंतजार
तमिलनाडु के नए-नवेले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) सीएम बनने के बाद से लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। विजय को बधाई देने वालों का सिलसिला अभी भी जारी है। इसी क्रम में अब उनकी आगामी आखिरी फिल्म जन नायकन के सह-निर्माता लोहित एन.के. भी सीएम विजय से मिलने पहुंचे। उन्होंने विजय से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। लेकिन दोनों को साथ देखकर फैंस ने तुरंत ही जन नायकन की रिलीज डेट के बारे में पूछना शुरू कर दिया। जन नायकन पिछले पांच महीने से अटकी हुई है और अपनी रिलीज का इंतजार कर रही है। लोहित ने साझा की सीएम विजय के साथ तस्वीर लोहित एनके ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सीएम विजय को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, विजय अन्ना हमेशा से मेरे दिल के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और जब भी मैं उनसे मिलता हूं, उनकी गर्मजोशी, प्यार और सादगी वैसी ही बनी रहती है। उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। मेरी कामना है कि वह इसी तरह अपना प्रभाव बनाए रखें। Vijay anna has always been someone Ive admired deeply and every time I meet him, the warmth, affection and simplicity remain exactly the same 🤗🤗🤗 Had memorable moments to cherish ❤️ Wishing hoping he continues to create a great impact ✨@CMOTamilnadu @TVKVijayHQ pic.twitter.com/JxoQgOto2d — Lohith NK (@LohithNK01) May 23, 2026 जन नायकन की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस लोहित की इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत ही जन नायकन की रिलीज के बारे पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, सर जन नायकन की रिलीज डेट पर अपडेट दीजिए! दूसरे ने कहा, जन नायकन की रिलीज का इंतजार है। एक और कमेंट में लिखा था, सर, जन नायकन की रिलीज डेट जल्द से जल्द घोषित कीजिए।
#SouthCinema #National #JanaNayagan #JanaNayaganReleaseDate #JanaNayaganReleaseDelay #JanaNayaganDelayRelease #CmVijay #ThalapathyVijay #VijayInJanaNayagan #JanaNayaganCoProducer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 11:27 IST
सीएम विजय से मिले जन नायकन के सह-निर्माता, फैंस ने पूछा- कब रिलीज होगी फिल्म? अभी भी सर्टिफिकेट का है इंतजार #SouthCinema #National #JanaNayagan #JanaNayaganReleaseDate #JanaNayaganReleaseDelay #JanaNayaganDelayRelease #CmVijay #ThalapathyVijay #VijayInJanaNayagan #JanaNayaganCoProducer #VaranasiLiveNews
