Panipat News: कटरा के लिए जम्मू मेल का संचालन किया शुरू

पानीपत। जम्मू मेल का संचालन जम्मू और कटरा के लिए लंबे अंतराल के बाद दोबारा से शुरू कर दिया गया है। रेलवे कार्य पूरा होने से पहले ट्रेन को केवल अंबाला के लिए चलाया जा रहा था। इसके बाद अब कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को जम्मू-कश्मीर और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बड़ी राहत मिली है। शनिवार को पानीपत से जम्मू जाने के लिए करीब 130 यात्रियों ने अपनी सीटें आरक्षित कराई है। रेलवे अधिकारियों द्वारा जम्मू मंडल में चल रहे कार्य के कारण ट्रेन को आगे नहीं भेजा जा रहा था। कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेन को लंबे अंतराल के बाद जम्मू जाने के लिए मंजूरी मिली है। इस ट्रेन से यात्रियाें को केवल अंबाला तक ही जाकर आगे जाने के लिए अलग ट्रेन और टिकट खरीदना पड़ता था। गर्मी की छुट्टियों में बड़ी संख्या में यात्रियों द्वारा पहाड़ों की तरफ पलायन किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन से यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। यात्रियों को इसकी सूचना मिलने के बाद आरक्षित सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि जम्मू मेल ट्रेन का संचालन जम्मू और कटरा के लिए शुरू कर दिया गया है। यात्री जम्मू और कटरा जाने के लिए बड़ी संख्या में सीटों का आरक्षण करा रहे हैं। संवाद

#JammuMailToKatraBeginsOperations #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 03:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कटरा के लिए जम्मू मेल का संचालन किया शुरू #JammuMailToKatraBeginsOperations #VaranasiLiveNews