Jalore News: मुंबई सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोडगुणा गांव निवासी गोल्ड व्यापारी जैसाराम चौधरी, उनकी पत्नी और एक बेटी की मुंबई में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार शाम तीनों के शव जालौर पहुंचे, जहां पैतृक गांव मोडगुणा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। रिश्तेदार भूराराम चौधरी ने बताया कि मोडगुणा निवासी जैसाराम पुत्र हरजी आरडी चौधरी पिछले 15 से 20 वर्षों से मुंबई में गोल्ड का व्यापार कर रहे थे। भाईंदर इलाके में उनका ज्वेलरी शोरूम है और पास ही उनका मकान भी स्थित है। सोमवार को जैसाराम अपने परिवार के साथ पत्नी अणसी देवी, बेटियां पूजा और सीमा तथा बेटे नरेश के साथ तुमकेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय मुंबई के कल्याण के पास हारी क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ओवरटेक कर रहे ट्रक ने उनकी थार कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जैसाराम, उनकी पत्नी अणसी देवी और बेटी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा नरेश और बेटी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मुंबई के अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर जालौर के लिए रवाना किया गया। मंगलवार शाम शव गांव पहुंचे तो पूरे मोडगुणा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में शाम करीब छह बजे अंतिम संस्कार किया गया।
#CityStates #Jalore #Rajasthan #ModgunaVillage #GoldTraderDiesInRoadAccident #SaylaPoliceStationArea #Mumbai #PostMortem #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 11:08 IST
Jalore News: मुंबई सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार #CityStates #Jalore #Rajasthan #ModgunaVillage #GoldTraderDiesInRoadAccident #SaylaPoliceStationArea #Mumbai #PostMortem #VaranasiLiveNews
