अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: 'वकील के कत्ल के लिए जितना पैसा...', अजय ने रची साजिश; बेटे ने की हत्या
जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सुपारी लेने वाले मोनू के पिता अजय यादव ने पूरी साजिश रची और बेटे मोनू यादव को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस के अनुसार, मैनपुरी निवासी इंद्रजीत यादव प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा था और कानपुर के पॉश इलाके रतनलाल नगर में रहता है। मुख्य आरोपी मोनू का पिता अजय कुमार प्रतिदिन उसकी मालिश करने आता था। इसी दौरान इंद्रजीत ने अजय को बताया कि कालपी निवासी अधिवक्ता गयादीन अहिरवार से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। वह किसी भी कीमत पर अधिवक्ता को खत्म कराना चाहता है। इसके लिए जितना भी पैसा खर्च होगा, वह देने को तैयार है।
#CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #JalaunLawyerMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 08:05 IST
अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: 'वकील के कत्ल के लिए जितना पैसा...', अजय ने रची साजिश; बेटे ने की हत्या #CityStates #Kanpur #Jalaun #UttarPradesh #JalaunLawyerMurder #VaranasiLiveNews
