Jalaun: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 1273.97 करोड़ की 374 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जालौन दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर 12:40 बजे उरई पहुंचेंगे और स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिले को 1273.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 374 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जनसभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पार्किंग, यातायात और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है।
#CityStates #Kanpur #Jalaun #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 14:35 IST
Jalaun: कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी, 1273.97 करोड़ की 374 परियोजनाओं की देंगे सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित #CityStates #Kanpur #Jalaun #VaranasiLiveNews
