Jalandhar: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब दहलाने की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का एक आतंकी गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बड़े आतंकी हमले की साजिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और जालंधर देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए उसके मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.3 किलोग्राम हाई एक्सप्लोसिव से तैयार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुई है।पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से बड़े स्तर पर जनहानि की साजिश विफल हो गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतबीर सिंह निवासी गांव पड़ियाना, आदमपुर (जालंधर) के रूप में हुई है।

#CityStates #Jalandhar #BabbarKhalsa #TerroristArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jalandhar: स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब दहलाने की साजिश नाकाम, बब्बर खालसा का एक आतंकी गिरफ्तार #CityStates #Jalandhar #BabbarKhalsa #TerroristArrested #VaranasiLiveNews