राजस्थान: कहीं राम मंदिर तो कहीं गणेश-लक्ष्मी... 500 ड्रोन ने रोशन किया जयपुर का आसमान

राजस्थान की राजधानी जयपुर में छोटी दिवाली के मौके पर पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। अमर जवान ज्योति के सामने जनपथ पर आयोजित इस शो ने हजारों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 500 से अधिक ड्रोन ने एक साथ आसमान में उड़ान भरकर रोशनी और रंगों से ऐसी आकृतियां बनाईं कि देखने वाले देखते रह गए। आसमान में राम मंदिर, भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और रंगोली की शानदार झलक दिखाई दी। आसमान में दिखे राम मंदिर और गणेश-लक्ष्मी के दिव्य स्वरूप जयपुर नगर निगम की ओर से आयोजित इस ड्रोन शो की औपचारिक शुरुआत मेयर सुनील कोठारी और कमिश्नर ओम कसेरा ने स्विच ऑन करके की। इसके बाद एक साथ 500 से अधिक ड्रोन ने उड़ान भरी और रात के अंधेरे में आसमान को सतरंगी रोशनी से जगमगा दिया। शो की शुरुआत आसमान में आकर्षक रंगोली बनाने के साथ हुई। इसके बाद ड्रोन के जरिए भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी के दिव्य स्वरूपों को प्रदर्शित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप और भव्य श्रीराम मंदिर की आकृति ने दर्शकों का खास ध्यान खींचा। आसमान में उकेरी गई इन कलाकृतियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे। हैप्पी दिवाली लिखकर दी शुभकामनाएं, विदेशी पर्यटक भी हुए मंत्रमुग्ध ड्रोन शो के दौरान आसमान में 'हैप्पी दिवाली' और 'दिवाली खुशियों की' जैसे संदेश भी प्रदर्शित किए गए। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में जयपुरवासी परिवार के साथ पहुंचे। वहीं, विदेशी पर्यटकों ने भी इस खास आयोजन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। जयपुर में पहली बार दिवाली पर हुए इस भव्य ड्रोन शो ने दीपोत्सव के जश्न को और खास बना दिया। रोशनी से जगमगाते आसमान में बनी धार्मिक और सांस्कृतिक आकृतियां शहरवासियों के लिए यादगार बन गईं।

#CityStates #Chittorgarh #Rajasthan #RajastahnNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 07:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: कहीं राम मंदिर तो कहीं गणेश-लक्ष्मी... 500 ड्रोन ने रोशन किया जयपुर का आसमान #CityStates #Chittorgarh #Rajasthan #RajastahnNews #VaranasiLiveNews