Jain Festival 2025 Calendar: 2025 में कब-कब मनाए जाएंगे जैन धर्म के प्रमुख त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर

Jain calendar 2025 Festival: जैन धर्म, अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह जैसे महान सिद्धांतों पर आधारित, विश्व के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। इस धर्म के संस्थापक ऋषभदेव माने जाते हैं। जैन धर्म का एक विशेष कैलेंडर होता है, जिसमें उनके सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी दी जाती है। जैसे हिंदू कैलेंडर में त्योहारों का उल्लेख होता है, वैसे ही जैन कैलेंडर में भी विभिन्न व्रत और पर्वों की तिथियां निर्धारित होती हैं। यहां 2025 के जैन कैलेंडर में महत्वपूर्ण व्रत और पर्वों के बारे में जानकारी है। जैन कैलेंडर के 12 महीने हिंदू कैलेंडर की तरह ही जैन कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं। प्रत्येक महीना 30 दिनों का होता है। इन 12 महीनों के नाम, कार्तक, मगसर, पोष, महा, फागन, चैत्र, वैशाख, जेठ, आषाढ़, श्रावण, भादरवो और आसो है। जैन धर्म का नववर्ष दिवाली के अगले दिन से शुरू होता है। यह दिन वीर निर्वाण संवत के अनुसार वर्ष का पहला दिन माना जाता है। जैन धर्म के अनुयायी अपने व्रत और त्योहारों को आध्यात्मिक अनुशासन और आत्मिक शुद्धि के लिए मनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में जैन धर्म के कौन से त्योहार किस दिन मनाए जाएंगे।

#Festivals #National #JainCalendar2025 #Jain2025Festival #MahavirJayanti2025 #ParyushanParv2025 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 09, 2025, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jain Festival 2025 Calendar: 2025 में कब-कब मनाए जाएंगे जैन धर्म के प्रमुख त्योहार, देखें पूरा कैलेंडर #Festivals #National #JainCalendar2025 #Jain2025Festival #MahavirJayanti2025 #ParyushanParv2025 #VaranasiLiveNews